पहले मां की मिली लाश अब बच्चे का भी शव मिला, डबल मर्डर केस से थर्राया मुजफ्फरपुर

News Ranchi Mail
0

                                          


मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र से गायब हुए मां-बेटे की लाश मिली है. मां की लाश मिलने के एक सप्ताह बाद अब उसके 6 वर्षीय बच्चे का शव भी झाड़ियों के पास से बरामद हुआ है. बता दें कि पिछले रविवार (26 जुलाई) को नगर परिषद स्थित NTPC के पीछे झाड़ियों मे एक महिला की शव बरामद हुई थी. मृतका की पहचान नरसंडा निवासी विनोद साह की 25 वर्षीय बेटी मंजू देवी के रूप में हुई थी. अब उसके 6 वर्षीय बच्चे का शव को बरामद किया गया है. घटना के बाद मृतका के परिजनों ने विशुनपुर सुमेर निवासी हरि पासवान के बेटे विकास पासवान पर मां-बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद मुकदमा दर्ज कराया है. 

बताया जा रहा है कि यह पूरा घटना प्रेम-प्रसंग से जुड़ी है. पुलिस के अनुसार, विकास पासवान मृतक महिला मंजू का आपस में प्रेम-प्रसंग चल रहा था. इसी बीच मंजू की शादी हो गई और उसके एक बेटा भी हो गया. हालांकि, उसका प्रेमी आरोपी विकास पासवान इससे नाराज रहने लगा. उसके बाद विकास ने अपने साथियों के साथ योजना बनाकर मंजू को मिलने के लिए बुलाया और मां-बेटे की हत्या करके, उनकी लाशों को एनटीपीसी के पास झाड़ियां में फेंक कर फरार हो गया.

बीते रविवार को मृतका महिला का शव मिला था. इसके बाद पुलिस ने मृतका के बेटे की तलाश तेज कर दी थी, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी थी. महिला की लाश मिलने के 6 दिन बाद यानी शनिवार (01 अगस्त) की शाम को झाड़ियां से तेज दुर्गंध आने के बाद ग्रामीणों ने देखा कि वहां एक बच्चे का शव पड़ा है. गांव वालों ने इसकी सूचना कांटी पुलिस को दी गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची कांटी पुलिस ने शव को क्षत-विक्षत स्थिति में बरामद किया. पुलिस ने मुख्य आरोपी विकास पासवान के पिता हरि पासवान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है, जबकि आरोपी विकास पासवान अभी तक फरार है. उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !