औरंगाबादः कार्यपालक पदाधिकारी की गोली मारकर हत्या, शरीर पर मारपीट के निशान भी मिले

News Ranchi Mail
0

                                                  


बिहार में सीएम सम्राट चौधरी की लाख चेतावनियों के बावजूद अपराध में जरा सी भी कमी नहीं देखने को मिल रही है, बावजूद इसके बदमाशों अपराधियों हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं. ताजा मामला औरंगाबाद जिले से सामने आया है, जहां रोहतास के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (EO) विमल कुमार की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. यह वारदात उस समय हुई, जब वह डेहरी से पटना के लिए रवाना हुए थे. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी मच गई. पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

बताया जाता है कि जब यह डेहरी से देर रात पटना लौट रहे थे, इसी दौरान औरंगाबाद जिला के बारुण में धनौती पुल के पास उनकी हत्या कर दी गई है. उनके शरीर पर चोट के गंभीर निशान है. जानकारी के मुताबिक, विमल कुमार कल यानी शनिवार (01 अगस्त) की देर रात पटना से लौट रहे थे. इसी दौरान बदमाशों ने रास्ता रोककर उनकी कार रुकवाई और फायरिंग कर दी. गोली लगने से बुरी तरह से घायल होने पर उन्हें इलाज के लिए जमुहार के नारायण मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें घोषित कर दिया. उनके शरीर पर चोट के गंभीर निशान भी पाए गए हैं. पहले तो जानकारी मिली कि उन्हें गोली मारी गई है, लेकिन बाद में पता चला कि उनके शरीर पर मारपीट किए जाने और धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान भी हैं. 

बता दें कि मृतक कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार गयाजी जिला के शेरघाटी के रहने वाले थे और उनका पूरा परिवार पटना में रह रहा है. हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. पुलिस से मिली सूचना पर उनकी उनकी पत्नी, बेटी और बेटा सभी सासाराम पहुंच गए हैं, जहां शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन का कहना है कि गोली लगने की बात स्पष्ट नहीं है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. औरंगाबाद पुलिस और रोहतास पुलिस दोनों जांच कर रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !