मुजफ्फरपुरः रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिल रहा था शादीशुदा युवक, लोगों ने पकड़कर पहले पीटा फिर करा दी शादी

News Ranchi Mail
0

                                                


मुजफ्फरपुर में एक शादीशुदा युवक को दिल लगाना काफी मंहगा पड़ गया. वह अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए रात के अंधेरे पहुंचा था, जहां लोगों ने दोनों को पकड़ लिया. इसके बाद गांव वालों ने प्रेमी जोड़े को पकड़कर एक पेड़ से बांध दिया. गांव वालों ने पहले दोनों की काफी पिटाई की, फिर दोनों की जबरन शादी करा दी. खास बात यह है कि युवक पहले से शादीशुदा बताया जा रहा है. अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. यह घटना सकरा थाना क्षेत्र के मझौलिया पंचायत के वार्ड संख्या 7 की बताई जा रही है. हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि ज़ी मीडिया नहीं करता है. 

जानकारी के मुताबिक, एक शादीशुदा युवक का अपने ही गांव की एक युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. वह रात के अंधेरे में अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था. इसी बीच स्थानीय लोगों की दोनो पर नजर पड़ गई. गांव वालों ने दोनों को पकड़ लिया और उन्हें एक पेड़ से बांध दिया. जैसे ही प्रेमी युगल के पकड़े जाने की सूचना गांव में फैली, मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई. गांव वालों ने कानून को हाथ में लेते हुए उस प्रेमी जोड़े की काफी पिटाई की. मारपीट में युवती के कपड़े तक फट गए, इसके बावजूद लोग वीडियो बनाते रहे. इसके बाद लोगों ने शादीशुदा युवक की जबरन युवती से शादी कर करवा दी.

अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि पंचायत की ओर से इस घटना का विवाद सुलझा लिया गया है. हालांकि, लोगों के कानून हाथ में लेने पर पुलिस क्या कार्रवाई करेगी, यह सबसे बड़ा सवाल है. बता दें कि हाल ही में ऐसा ही एक मामला औराई थाना क्षेत्र से सामने आया था. यहां ग्रामीणों ने एक प्रेमी जोड़े को घेरकर उनकी लाठी-डंडों से बेरहमी के साथ पिटाई की थी. वीडियो के वायरल होते ही मुजफ्फरपुर के ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने मामले का संज्ञान लेते हुए तुरंत जांच के आदेश दे दिए हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !