मधुबनी में रंगदारी और लूट का विरोध करने पर व्यवसायी को गोली मारी, तो शेखपुरा में खलासी ने की चालक की हत्या

News Ranchi Mail
0

                                               


  

मधुबनी में अपराधी बेखौफ हो गए हैं. अपराधियों ने व्यवसायी गुड्डू महतो को गोली मार दी. उनकी हालत गंभीर है और उन्हें DMCH रेफर किया गया है. यह घटना जयनगर थाना क्षेत्र के बाजार में हुई. मिली जानकारी के अनुसार, किराने का सामान बेचने वाले व्यवसायी अपनी दुकान बंद करके मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे, तभी बाइक सवार दो अपराधियों ने लूट के इरादे से उन्हें रोका. जब व्यवसायी ने विरोध किया, तो अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी और मौके से भाग गए. हमलावरों ने नकाब पहन रखा था. गोली लगने के बाद व्यवसायी अपनी मोटरसाइकिल समेत सड़क पर गिर पड़े और बेहोश हो गए. 

इस घटना की सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस को दी. जख्मी व्यवसायी को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए DMCH दरभंगा रेफर कर दिया. एसएसपी योगेंद्र कुमार और ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़ ने देर रात घटनास्थल का जायजा लिया और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन किया है. पुलिस आसपास के CCTV को खंगाल रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

शेखपुरा में चाकू गोदकर चालक की हत्या
वहीं, शेखपुरा जिले के नगर थाना क्षेत्र के बाईपास स्थित लाइन होटल के पास अज्ञात चालक की हत्या मामले में पुलिस ने चालक की पहचान कर ही है. साथ ही, हत्या में इस्तेमाल किए गए तेज धार हथियार को भी जब्त कर लिया है. इस संबंध में एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार ने कहा कि चालक खलासी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद ट्रक में रखे तेज धार चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया. इस मामले में SDPO डॉ राकेश कुमार ने कहा कि मृतक की पहचान मोतिहारी जिले के पिपरा कोठी थाना क्षेत्र के वधान गांव निवासी 30 वर्षीय लाल दीप शाह के रूप में की गई है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !