नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, श्मशान घाट पर शव छोड़ भागे ससुराल वाले

News Ranchi Mail
0

                                                   

 बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के पोक्सी गांव में 23 वर्षीय नवविवाहिता स्वाति कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस ने श्मशान घाट से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. मृतका नालंदा जिले के कतरीसराय थाना क्षेत्र निवासी हजारी प्रसाद की पुत्री थी.

स्वाति की शादी वर्ष 2024 में पोक्सी गांव निवासी अर्जुन प्रसाद के पुत्र अभिमन्यु कुमार से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी. मृतका के भाई सनी कुमार ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से 10 लाख रुपये, गाड़ी और अन्य सामान की मांग की जा रही थी. मांग पूरी नहीं होने पर उनकी बहन को प्रताड़ित किया जाता था और इसी वजह से उसकी हत्या कर दी गई.

परिजनों का आरोप है कि स्वाति की मौत की सूचना मायके वालों को दिए बिना ही ससुराल पक्ष के लोग शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले गए. इसकी जानकारी मिलने पर मायके वाले और पुलिस मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले में पति, सास, ससुर समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के ससुर अर्जुन प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी. स्वाति अपने पीछे चार माह के मासूम बच्चे को छोड़ गई हैं. घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !