बिहटा की सोन नदी में नाव पर रंगदारी वसूल रहे अपराधियों से मुठभेड़, दारोगा समेत दो घायल

News Ranchi Mail
0

                                                   

     

बिहार की राजधानी पटना से सटे बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत परेव गांव के पास 30 अगस्त, 2026 दिन रविवार की सुबह सोन नदी में पुलिस और बेखौफ अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई. नदी में नावों से अवैध रंगदारी वसूल रहे अपराधियों की सूचना पर जब पुलिस टीम कार्रवाई करने पहुंची, तो बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी. पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक अपराधी घायल हो गया. वहीं, इस मुठभेड़ में एक दारोगा भी गोली लगने से घायल हो गए.

मुठभेड़ में दारोगा को लगी गोली, घायल

दरअसल, पटना के बिहटा स्थित परेव सोन नदी में नाव से रंगदारी वसूलते अपराधी और पुलिस में मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से गोलीबारी हुई. इस गोलीबारी के दौरान एक अपराधी को गोली लगी. इस दौरान एक सब इंस्पेक्टर के बांह में भी गोली है. दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.पुलिस ने मौके वारदात से दो पिस्टल, कार्बाइन, देशी कट्टा समेत एक एक नाव को बरामद किया है. साथ ही दो अपराधी को गिरफ्तार किया है.

ज्योतिष पथ गोलीकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल-कट्टा और बाइक बरामद
बता दें कि 29 अगस्त, 2026 दिन शनिवार को पटना के रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र के ज्योतिष पथ में 11 अगस्त की रात हुई गोलीबारी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. शुभम राज को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गया जिले के गुरारू थाना क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय अभय कुमार और बिहटा थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर टोला निवासी 24 वर्षीय राहुल कुमार के रूप में हुई है.

इस मामले में पुलिस पहले ही मुख्य शूटर मुन्ना कुमार को 26 अगस्त को गिरफ्तार कर चुकी है. इसके बाद पुलिस ने आगे की जांच और पूछताछ के आधार पर 28 अगस्त को अभय और राहुल को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार, पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर घटना में इस्तेमाल अपाची मोटरसाइकिल बरामद की गई. आरोपियों की निशानदेही पर एक लोडेड पिस्टल, दो लोडेड देशी कट्टा और चार जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं.

पुलिस का कहना है कि इस वारदात में सुपारी देने वाले व्यक्ति की पहचान हो चुकी है, लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई है. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का दावा है कि मुख्य साजिशकर्ता की गिरफ्तारी के बाद गोलीकांड के पीछे की असली वजह सामने आएगी. मामले में अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !