आरा में बदमाशों ने छात्र को मारी गोली, सासाराम में महिला समेत 2 की हत्या, सिवान में चाकूबाजी

News Ranchi Mail
0

आरा शहर में बदमाशों ने एक छात्र को गोली मारकर घायल कर दिया. घटना नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मठिया के पास हुई. घटना के बाद घायल छात्र के परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि पुराने विवाद को लेकर छात्र को गोली मारी गई है. घायल छात्र नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ मोहल्ला वार्ड नंबर 44 निवासी स्व. शिबू कुमार के 18 वर्षीय बेटे कृष राज के रूप में हुई है. घायल छात्र ने बताया कि एक सप्ताह पहले उसकी पड़ोसी के साथ लड़ाई हुई थी. इसकी शिकायत स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर की थी. इसी को लेकर कल देर रात जब बाइक से आटा लेकर घर की तरफ लौट रहा था,तो उन्हीं नामजद बदमाशों ने आकर गोली मार दी. इस संबंध में नवादा थाना पुलिस ने बताया कि जख्मी के द्वारा थाना में शिकायत की गई थी. आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है. 

सासाराम में महिला समेत 2 की हत्या

वहीं, सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेदा में एक महिला सहित दो लोगों की हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे मणि भूषण कुमार और ननकी देवी की गोलीमार कर हत्या कर दी गई है. पुलिस ने मौके से खाली खोखा भी बरामद किया है. बताया जा रहा है कि मणि भूषण कुमार अविवाहित था और पिछले कई वर्षों से ननकी देवी नामक महिला के साथ रह रहा था. ननकी देवी की बच्चे भी साथ ही रहते थे. देर रात हथियारबंद लोगों ने घर में घुसकर उनको गोली मार दी. मृतक महिला ननकी देवी के बेटे अभिषेक कुमार ने बताया कि उसने अपराधी को भागते देखा, लेकिन रात का अंधेरा होने के कारण पहचान नहीं सका. घटना की सूचना मिलने के बाद रोहतास के एसपी मिस्टर राज मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी है. 

सिवानः जुलूस के दौरान चाकूबाजी में मामा-भांजे घायल

सिवान में बीती रात महावीरी अखाड़ा के जुलूस के दौरान चाकूबाजी की घटना से अफरा-तफरी का माहौल हो गया. इस घटना में मामा और भांजे घायल हो गए. घायल मामा-भांजे को सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें पटना रेफर कर दिया गया. घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कचहरी ढाला के पास की है. घायलों की पहचान सरावे निवासी शशि यादव और कंधवारा निवासी उनके मामा राजकिशोर यादव के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि शशि यादव अपने मामा राजकिशोर यादव के घर महावीरी मेला देखने आए थे. इसी दौरान दोनों कचहरी ढाला के पास बैठे हुए थे. तभी वहां पहुंचे हमलावर ने मामा और भांजा पर चाकू से हमला कर दिया. हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. अखाड़े के दौरान अचानक हुई चाकूबाजी से कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

बेतियाः जमीन विवाद में दो पक्षों में हिंसक झड़प

बेतिया के रामनगर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट देखने को मिली. मुडेरा गांव में हुई झड़प के दौरान दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे चले, जिसमें महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सभी घायलों को रामनगर CHC में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को GMCH बेतिया रेफर कर दिया गया. CHC रामनगर के चिकित्सा पदाधिकारी एम. काजीम ने इसकी जानकारी दी है. वहीं, लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिसिया कार्रवाई का इंतजार है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !