दरभंगा AIIMS के पास जमीन विवाद में तोड़फोड़ फायरिंग, 1 युवक जख्मी, घटना CCTV में कैद

News Ranchi Mail
0

                                                 

  

दरभंगा जिला के विशुनपुर थाना क्षेत्र के पंचोभ में निर्माणाधीन एम्स के बगल में निजी तौर पर विकसित की जा रही स्मार्ट सिटी की करीब 8 कट्ठा जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है. गोलीबारी में विजय भगत नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए डीएमसीएच लाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल रेफर किए जाने की जानकारी है.

घटना का लाइव सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया
घटना का लाइव सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. फुटेज में कई युवक निर्माणाधीन निजी स्मार्ट सिटी परिसर में घुसकर बाइक, कुर्सी और दीवार समेत अन्य सामान को इधर-उधर करते और तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं.

करीब 8 कट्ठा जमीन की खरीद-बिक्री को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद
बताया जा रहा है कि करीब 8 कट्ठा जमीन की खरीद-बिक्री को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था. इसी विवाद ने 23 सितंबर, 2026 दिन बुधवार को हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी हो गई. इसी दौरान विजय भगत को गोली लग गई.


भू-माफियाओं के नेटवर्क की बात भी सामने आ रही
एम्स के बगल में होने के कारण इस इलाके की जमीन की कीमत काफी अधिक बताई जा रही है. स्थानीय स्तर पर जमीन के इस विवाद में कथित रूप से भू-माफियाओं के नेटवर्क की बात भी सामने आ रही है. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.


विशुनपुर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी
फिलहाल, विशुनपुर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. जमीन विवाद और गोलीबारी की वास्तविक वजह पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी. हालांकि, कहा जा रहा है कि घटना जमीन को लेकर विवाद की वजह से ही हुई है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !