ट्रेन की फर्स्ट एसी कोच में शराब लेकर बिहार आ रही नेहा झा सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छायी हुई थीं. लेडी शराब तस्कर नेहा के 'किलर लुक' ने सनसनी मचाई थी. पुलिस ने नेहा को शराब के साथ पकड़ लिया था और जेल भेज दिया था. अब नेहा झा ने जमानत के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की है. नेहा के साथ उसके जीजा ने भी बेल के लिए अप्लाई किया है. 19 सितंबर, 2026 को जीजा और साली, दोनों की बेल अर्जी पर समस्तीपुर के विशेष उत्पाद न्यायालय-2 में सुनवाई होगी. अभी मौजूदा वक्त में नेहा झा और ईशान शराब तस्कीर मामले में जेल में बद हैं.
एसी फर्स्ट कोच में शराब के साथ हुई थी गिरफ्तार
आरपीएफ और सीआईबी की टीम ने गुप्त सूचना मिलने पर 12562 स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी फर्स्ट कोच में 4 सितंबर, 2026 को छापेमारी की थी. इस दौरान नेहा झा और ईशान को 75 लीटर शराब के साथ पकड़ गया था. शराब तस्करी के आरोप में आरपीएफ और सीआईबी ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार करने के बाद शराब तस्करी के संबंधित धाराओं में मुकदमा कायम कर जेल भेज दिया.
नेहा झा अभी जेल में हैं बंद
वहीं, रेलवे स्टेशन पर इस कार्रवाई का वीडियो और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो में देखा जा सकता है कि रेलवे पुलिस की टीम ट्रेन के अंदर जांच कर रही है और नेहा के चेहरे का हावभाव बदल रहा है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. नेहा झा के वीडियो पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई. फिर क्या...सोशल मीडिया पर नेहा झा के पुराने पोस्ट तेज से वायरल होने लगे. हालांकि, इस बीच नेहा झा के जेल से बाहर आने के भी बहुत सारे पोस्ट शेयर किए जाने लगे. हालांकि, नेहा के जेल से बाहर जाने की खबर पूरी तरह से भ्रामक है. वह अभी जेल में बंद हैं. जो भी पोस्ट सोशल मीडिया से जुड़े शेयर किए हैं, उसकी पुष्टि नहीं हुई है.
