राॅंची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां एवं पूर्व सांसद रूपी सोरेन की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्हें बरियातू रोड स्थित हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि रूपी सोरेन हाल ही में इलाज के बाद हैदराबाद से रांची लौटी थीं। उनके इलाज के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी उनके साथ हैदराबाद में मौजूद थे। इलाज के बाद मुख्यमंत्री 14 सितंबर को रांची लौटे थे।
फिलहाल रूपी सोरेन की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर अस्पताल की ओर से विस्तृत मेडिकल बुलेटिन सामने नहीं आया है। उनके स्वास्थ्य को लेकर परिजनों और समर्थकों की नजर चिकित्सकों की रिपोर्ट पर बनी हुई है।
