डिफेंस लैंड म्यूटेशन एवं संबंधित मामलों की समीक्षा

News Ranchi Mail
0

डिफेंस लैंड म्यूटेशन एवं संबंधित 

मामलों की समीक्षा




उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा ने की समीक्षा

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

उपायुक्त रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आज दिनांक 27 जुलाई 2022 को डिफेंस लैंड म्यूटेशन एवं संबंधित मामलों की समीक्षा की गयी। समाहरणालय ब्लॉक ए स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित बैठक में अपर समाहर्त्ता रांची, अनुमंडल पदाधिकारी बुण्डू,, एलआरडीसी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सहित संबंधित अंचल अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक के दौरान उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा ने सेना, सेंट्रल यूनिवर्सिटी, बीआईटी मेसरा, आईआईआईटी के लिए अधिग्रहित भूमि के म्यूटेशन एवं हस्तांतरित भूमि पर विधि व्यवस्था से संबंधित समस्या की विस्तार से समीक्षा की।

म्यूटेशन से संबंधित सभी मामलों पर विस्तार से जानकारी लेते हुए उपायुक्त श्री राहुल कुमार सिन्हा ने अपर समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारियों को उचित व आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

सेना के लिए अधिग्रहित जमीन पर अतिक्रमण की समीक्षा करते हुए उपायुक्त द्वारा संबंधित अंचलाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

बीआईटी मेसरा, सेंट्रल यूनिवर्सिटी और आईआईआईटी द्वारा अधिग्रहित जमीन से संबंधित जानकारी लेते हुए म्यूटेशन को लेकर भी उपायुक्त द्वारा जरुरी निर्देश दिये गये।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !