लातेहार: बालूमाथ में वज्रपात की चपेट में आने से महिला की मौत, जलावन की लकड़ी लाने गयी थी जंगल

News Ranchi Mail
0

 

लातेहार: बालूमाथ में वज्रपात की चपेट में आने से महिला की मौत, जलावन की लकड़ी लाने गयी थी जंगल

                                                                                   


लातेहार : सोमवार की शाम करीब चार बजे बालूमाथ थाना क्षेत्र के इचाक ग्राम के सियानीटांड़ में वज्रपात की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी। महिला की पहचान इचाक ग्राम निवासी बिगन गंझू की पत्नी सोहरी देवी के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार महिला खाना बनाने को लेकर सियानीटांड़ जंगल में जलावन लकड़ी लाने गयी थी। इसी दौरान हुई बारिश से बचने के लिए वह एक पेड़ के नीचे खड़ी थी। इसी बीच जोरदार वज्रपात होने से महिला उसकी चपेट में आ गयी जिससे उसकी मौके पर ही मौत गयी। मृतक के दो पुत्र और दो पुत्रियां है।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही प्रखंड झामुमो अध्यक्ष ऐश्वर्य उरांव घटनास्थल पर पहुंचे और शोक संवेदना प्रकट करते हुए मृतक के परिजन को हर सरकारी सुविधा दिलाने का भरोसा दिलाया। इस घटना से मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !