लातेहार: बालूमाथ में बाइक की चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर

News Ranchi Mail
0

 

लातेहार: बालूमाथ में बाइक की चपेट में आने से मजदूर गंभीर रूप से घायल, रिम्स रेफर

                                                                              


लातेहार : बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय से सटे चेताग ग्राम के रानी पोखर के पास बाइक के धक्के से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर की पहचान चेताग ग्राम कोठाटांड़ टोला निवासी छठु लोहरा का पुत्र जगन्नाथ लोहरा के रूप में हुई है

घायल मजदूर को स्थानीय लोगों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ने घायल जगन्नाथ लोहरा की स्थिति को गंभीर और चिंताजनक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार जगन्नाथ लोहरा मजदूरी का कार्य कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसके सिर और शरीर के कई अंगों में गंभीर और आंतरिक चेतन आयीं हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !