तीन शादी करने वाले पति का क्या किया हाल

News Ranchi Mail
0

                                                                                 


 झारखंड : लोहरदगा में प्रदीप उरांव नाम के एक शख्स की निर्मम हत्या कर दी गई। इल्जाम है कि उसकी दूसरी पत्नी बरती देवी ने पत्थर से कूचकर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद से संदेही गुनाहगार पत्नी फरार है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार पत्नी की तलाश में जुटी है। प्रदीप की तीन शादी है। यह सनसनीखेज मामला लोहरदगा के कैरो थाना क्षेत्र के खरता गांव से सामने आया है।

घटना के बारे में जो बातें सामने आयी उसके मुताबिक प्रदीप घर के बाकी लोगों के साथ सोया हुआ था। तभी पत्नी ने उसे कमरे में बुलाया। इसके बाद कमरे में ताला लगा मौके से फरार हो गई। बहुत देर तक जब प्रदीप बाहर नहीं आया तो बाकी लोग उसे देखने गये। कमरे में बाहर से ताला लगा था। दरवाजा खोला तो प्रदीप की खून से लथपथ डेड बॉडी मिली।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !