झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन बाथरूम में फिसलने से हो गए हैं गंभीर रूप से घायल।

News Ranchi Mail
0

                                                    


झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन बाथरूम में फिसलने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, गिरने के कारण उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। उनकी स्थिति फिलहाल चिंताजनक बताई जा रही है। शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के ब्रेन में चोट व ब्लड क्लॉट हुआ है। उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार उनको दिल्ली के मेदांता ले जाया जाएगा। यह घटना अहले सुबह की है। वह मॉर्निंग वॉक से वापस लौटने के बाद बाथरूम गये थे।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और रामदास सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने बताया कि मंत्री के मस्तिष्क में चोट और ब्लड क्लॉट पाया गया है। स्थिति को देखते हुए उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाने की तैयारी की जा रही है। इरफान अंसारी ने कहा कि वे लगातार मंत्री की स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं और उनके स्वास्थ्य से संबंधित हर अपडेट ले रहे हैं। मंत्री की हालत बिगड़ने की खबर फैलते ही अस्पताल के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ एकत्र हो गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !