रांची नगर निगम चुनाव को लेकर पुलिस की पैनी नजर, जेल से छूटे 325 अपराधी रडार पर

News Ranchi Mail
0

                                                                              


रांची नगर निगम चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए रांची पुलिस अलर्ट मोड पर है. चुनाव प्रक्रिया में किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस ने सक्रिय अपराधियों और हाल ही में जेल से छूटे बदमाशों पर निगरानी रखना शुरू कर दिया है. रांची पुलिस ने हाल के दिनों में जेल से रिहा हुए करीब 325 अपराधियों की एक लिस्ट तैयार की है, जिनकी गतिविधियों पर 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी.

अपराधियों की गतिविधियों पर नजर
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) राकेश रंजन के निर्देश पर तैयार की लिस्ट में चोरी, छिनतई, लूटपाट के साथ-साथ आर्म्स एक्ट के तहत जेल गए अपराधियों के नाम शामिल हैं. एसएसपी ने शहर के सभी डीएसपी और थाना प्रभारियों को जेल से छूटे अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने का निर्देश दिया है. यदि किसी भी अपराधी की गतिविधि संदिग्ध पाई जाती है या वह चुनावी प्रक्रिया में बाधा डालने की कोशिश करता है तो उसे तत्काल गिरफ्तार कर फिर से जेल भेज दिया जाएगा.

अपराधियों पर होगी कार्रवाई
रांची पुलिस द्वारा उठाया गया यह कदम नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए महत्वपूर्ण है. इसके अतिरिक्त, पुलिस आर्म्स डिपॉजिट कराने का अभियान भी चला रही है. कुछ व्यक्तियों ने विशेष परिस्थितियों का हवाला देते हुए आर्म्स जमा करने में छूट मांगी है, जिनकी जांच जिला स्तरीय समिति द्वारा की जा रही है. जिन लोगों पर पूर्व में उपद्रव फैलाने के आरोप हैं, उनके खिलाफ भी निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !