झारखंड की सियासत में बड़ा फेरबदल: पूर्व मंत्री दुलाल भुइयां बीजेपी में शामिल, आदित्य साहू और बाबूलाल मरांडी ने दिलाई सदस्यता

News Ranchi Mail
0

                                                                      


बीजेपी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मारंडी की मौजूदगी में झामुमो नेता दुलाल भुइयां ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया. इस मौके पर बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद दुलाल भुइयां ने कहा कि हम लोग निःस्वार्थ कार्यकर्ता के तौर पर शिबू सोरेन के सिपाही रहे, कई लोग झारखंड आंदोलन में शहीद हुए. उस समय का झारखंड मुक्ति मोर्चा और आज का झारखंड मुक्ति मोर्चा, किसी आंदोलनकारी को झामुमो में सम्मान नहीं है. अगर कोई सम्मान देगी तो वो बीजेपी ही है.

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आप सब के आने से बीजेपी मजबूत होगी और ताकत मिलेगी. निकाय का चुनाव हो रहा है, इसमें भी सभी का योगदान और सहयोग होना चाहिए. हम सब चाहते थे दलगत चुनाव हो, पर राज्य की सरकार ने दलगत चुनाव की व्यवस्था को समाप्त किया. उन्होंने कहा कि आज अगर निकाय चुनाव हो रहा तो कोर्ट के निर्देश पर चुनाव हो रहा है. बैलेट पेपर से चुनाव में गड़बड़ी की संभावना होती है, इस सरकार की मंशा ठीक नहीं है. हमने निर्वाचन आयोग से व्यापक सुरक्षा के इंतजाम और सीसीटीवी लगाने की मांग किया है. 

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में किस प्रकार की शासन चल रही, रोज चोरी डकैती हो रही, बच्चे तक सुरक्षित नहीं है. इस सरकार में पुलिस को वसूली में लगा दिया गया है, विकास का काम ठप्प है. राज्य में बिना पैसा के काम नहीं होता. लड़ाई हमारी अधूरी है, राज्य बना है पर यहां के लोगों को न्याय नहीं मिला है. पीएम मोदी को कैसे हटाए जाए इसको लेकर देश में और देश के बाहर षड्यंत्र हो रहा है. झारखंड में भले ही उनकी सरकार हो पर, झारखंड के नगर निकाय में बीजेपी के कार्यकर्ता की सरकार होगी.

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि कांग्रेस जरूर दलित की बात करती है पर चिंता नहीं करती. झारखंड में वर्तमान में चलने वाली सरकार, जब जब मौका मिला इस समाज को प्रताड़ित करने का काम किया. यहां ऐसी सरकार चल रही जो दलित और पिछड़ों को जब अवसर मिलता है दबाने का काम करती है. नगर निकाय चुनाव में एक एक वोट बीजेपी समर्थित प्रत्याशी को देना और दिलाना है. इस राज्य में निकाय की सभी 48 सीट बीजेपी के खाते में आने वाली है. 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !