रांची पुलिस का बड़ा धमाका: अमन साहू गिरोह का 'कटप्पा' गिरफ्तार, राहुल सिंह गैंग के साथ रच रहा था खूनी साजिश; बिहार तक फैले हैं तार

News Ranchi Mail
0

                                                                               


         

रांची: झारखंड की राजधानी में संगठित अपराध के खिलाफ रांची पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने कुख्यात अमन साहू गिरोह के शार्प शूटर कटप्पा उर्फ अश्विनी कुमार परवता को दो अन्य साथियों के साथ दबोच लिया है. 'कटप्पा' की गिरफ्तारी से रंगदारी और फायरिंग के कई अनसुलझे मामलों का पर्दाफाश हुआ है.

1. राहुल सिंह गैंग के लिए 'फायरिंग' कर रहा था कटप्पा
अमन साहू के खात्मे के बाद कटप्पा अब राहुल सिंह गिरोह के लिए काम कर रहा था. हाल के दिनों में रांची के व्यापारियों में दहशत फैलाने और बीआईटी ओपी (BIT OP) क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में इसी गैंग का हाथ था. पुलिस ने इनके पास से: 01 लोडेड पिस्टल,15 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं.

2. मुठभेड़ में मारे गए परमानंद यादव से जुड़ा 'बिहार कनेक्शन'
इस गिरफ्तारी ने अपराध के अंतर्राज्यीय नेटवर्क को भी उजागर किया है. पकड़े गए अपराधियों में पंकज कुमार उर्फ सोनू शर्मा और रियांश सिंह उर्फ आरडीएक्स भी शामिल हैं. पुलिस जांच में पता चला है कि पंकज कुमार ने बिहार के अपराधी परमानंद यादव को पैसे भेजे थे. गौरतलब है कि परमानंद यादव को हाल ही में बिहार पुलिस ने मुठभेड़ (Encounter) में ढेर कर दिया था.

3. 'आरडीएक्स' और 'सोनू' के नेटवर्क की तलाश
रांची पुलिस अब इस गैंग के पूरे मनी ट्रेल और लॉजिस्टिक सपोर्ट की जांच कर रही है. एसएसपी की विशेष टीम अन्य फरार अपराधियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से राजधानी के व्यवसायियों ने राहत की सांस ली है.


   

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !