भारत मंडपम में यूथ कांग्रेस के बवाल से बढ़ी इंडिया ब्लॉक की मुश्किलें, राजद और झामुमो ने भी किया किनारा

News Ranchi Mail
0

                                                                       


एआई इंपैक्ट समिट (AI Impact Summit) के दौरान भारत मंडपम (Bharat Mandapam) में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के अर्धनग्न प्रदर्शन ने कांग्रेस पार्टी फंसती नजर आ रही है. देशभर में इसकी आलोचना हो रही है. इस हरकत के लिए यूथ कांग्रेस के 4 कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है. बीजेपी ने इसकी कड़ी आलोचना की है. बीजेपी का कहना है कि इस समिट में 40 बड़ी कंपनियां आई थीं और दुनिया भर के 20 देशों के राष्ट्राध्यक्ष मौजूद थे. ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने पूरी दुनिया के सामने देश की छवि खराब करने की कोशिश की है. 

सहयोगियों ने कांग्रेस से किया किनारा

कांग्रेस की सबसे बड़ी दिक्कत यह है कि सहयोगियों भी इस हरकत से किनारा कर लिया है. राजद-जेएमएम समेत तमाम विपक्षी दलों ने साफ कहा है कि सरकार का विरोध करने में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि को खराब करने का काम किया है. राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने यूथ कांग्रेस के "शर्टलेस" विरोध प्रदर्शन की आलोचना करते हुए कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के खिलाफ पूरे देश में गहरा आक्रोश है, लेकिन एआई शिखर सम्मेलन में विरोध प्रदर्शन करना अच्छा विकल्प नहीं था.

कोई और मंच चुनना चाहिए था- मनोज झा

मनोज झा ने साफ कहा कि प्रदर्शनकारी सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए किसी अन्य मंच का चुनाव कर सकते थे. राजद नेता ने कहा कि मेरा मानना ​​है कि देश में आक्रोश के कई मुद्दे हैं. भारत-अमेरिका समझौते को लेकर टैरिफ तक, सरकार फेल हुई है, फिर भी इसका जश्न मनाया जा रहा है. इसके बाद भी मुझे लगता है कि इस तरह के शिखर सम्मेलन में विरोध प्रदर्शन करना उचित नहीं था. प्रदर्शनकारियों को विरोध के लिए कोई और मंच चुनना चाहिए था.

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !