सीवान में अपराधियों का तांडव, अरुण ज्वेलर्स एवं बर्तन भंडार से हथियार के बल पर 25 लाख की बड़ी लूट

News Ranchi Mail
0

                                                                           


 सीवान में बेखौफ अपराधियों ने हथियार के बल पर अरुण ज्वेलर्स एवं बर्तन भंडार में बड़ी लूट की है. नकाबपोश अपराधियों ने दुकान में करीब 25 लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी है. घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गए. पूरी घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसंतपुर बाजार की है.

आभूषण समेत करीब 25 लाख रुपये की लूट
बताया जा रहा है कि बसंतपुर बाजार स्थित अरुण ज्वेलर्स एवं बर्तन भंडार में करीब 6 की संख्या में आए नकाबपोश अपराधी हथियार के बल पर घुस गए और दुकानदार को डराकर सोना-चांदी के आभूषण समेत करीब 25 लाख रुपये के सामान की लूट कर फरार हो गए. ये पूरी वारदात थाने से थोड़ी ही दूरी पर हुई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं. घटना की सूचना मिलते ही बसंतपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

जल्द होगी अपराधियों की गिरफ्तारी
वहीं, सीवान के एसपी पूरन कुमार झा भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं और अपराधियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !