आरपीएफ की सतर्कता से मानव तस्करी का प्रयास विफल, तीन नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बचाया गया

News Ranchi Mail
0

                                                    


राँची मण्डल मे मण्डल सुरक्षा आयुक्त श्री पवन कुमार के निर्देशानुसार आरपीएफ बहुत बेहतरीन कार्य कर रही उसी क्रम मे दिनांक 09.03.2026 को ऑपरेशन “AAHT” के तहत आरपीएफ पोस्ट हटिया, सीआईबी आरपीएफ रांची तथा महिला सुरक्षा सेल रांची की संयुक्त टीम द्वारा हटिया रेलवे स्टेशन पर चलाए गए विशेष अभियान के दौरान मानव तस्करी के एक प्रयास को विफल करते हुए तीन नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बचाया गया तथा एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गोपनीय सूचना के आधार पर आरपीएफ टीम द्वारा दिनांक 09.03.2026 को लगभग 15:30 बजे हटिया रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी एवं बाल तस्करी के विरुद्ध सघन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान लगभग 16:15 बजे ट्रेन संख्या 13351 के प्लेटफार्म संख्या 03 पर पहुंचने पर उसके सामान्य कोच में जांच के दौरान तीन नाबालिग लड़कों के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति पाया गया। पूछताछ करने पर उनके उत्तर संतोषजनक नहीं पाए गए, जिस पर संदेह होने पर सभी को ट्रेन से उतारकर आगे पूछताछ की गई। जांच में पता चला कि अरुण राम (38 वर्ष), निवासी – जिला लखीसराय (बिहार) उक्त नाबालिग बच्चों को तमिलनाडु के तिरुप्पुर में काम दिलाने के नाम पर प्रति माह 10,000 रुपये मजदूरी का लालच देकर अपने साथ ले जा रहा था। आगे की पूछताछ में यह भी पता चला कि वह बिहार से मजदूरों को लाकर कपड़ा दुकान में काम पर लगवाने का काम करता है। तलाशी के दौरान उसके पास से मोबाइल फोन, रेलवे के सामान्य टिकट तथा अन्य दस्तावेज बरामद किए गए, जिन्हें जब्त कर लिया गया। इसके बाद मानव तस्करी में संलिप्त आरोपी अरुण राम को गिरफ्तार कर लिया गया तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई के उपरांत गिरफ्तार आरोपी को AHTU कोतवाली, रांची को आगे की कार्रवाई हेतु सौंप दिया गया तथा बचाए गए तीनों नाबालिग बच्चों को बालाश्रय, रांची को सुपुर्द किया गया। उक्त कार्यवाई मे आरपीएफ पोस्ट हटिया के निरीक्षक रूपेश कुमार, अपराध शाखा राँची के इन्स्पेक्टर तथा महिला सेल राँची कि इन्स्पेक्टर एस आर कूजऊर, सब इन्स्पेक्टर सूरज राजबंशी तथा स्टाफ कि भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !