तालाब में तैरते मिले दो बोरे, खोलते ही उड़े होश, दो मासूमों की बेरहमी से हत्या

News Ranchi Mail
0

                                                                            


शेखपुरा जिले में दो किशोर का बोरे में शव मिलने से सनसनी फैल गई. दो किशोर किशोर का शव बोरे में होने की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस और एसडीपीओ मौके पर पहुंच मामले की पड़ताल में जुट गए. दो बोरे में रखा शव शेखपुरा जिले के कसार थाना क्षेत्र के कसार गांव के एक तालाब में मिला.

मृतक की पहचान कसार थाना क्षेत्र के कसार गांव के ही राजा राम रावत के 14 वर्षीय पुत्र पीयूष और प्रमोद पासवान का 12 वर्षीय पुत्र अंकुश कुमार के रूप में किया गया. अपराधियों ने दोनों की बुरी तरह पीट-पीटकर हत्या कर मौत के घाट उतार शव को बोरे में बंद कर फेंक दिया.

मृतक के चाचा ने बताया कि दो दिनों से दोनों गांव से गायब है, जिसको लेकर काफी खोजबीन किया. मगर, कुछ नहीं पता चला और मंगलवार को दोनों का शव गांव के तालाब के पास बोरे में बंद फेंका मिला. परिजनों ने उच्च स्तरीय जांच के साथ डॉग स्वार्ड की टीम पर बुलाने की मांग की. 

वहीं, पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि ने भी निर्मम हत्याकांड में शामिल अपराधी की गिरफ्तारी की मांग किया है. इस संबंध में एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार ने कहा कि हत्या के कारणों का अभी कुछ स्पष्ट कारण नहीं पता चल सका है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. फॉरेंसिक टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !