बिहार के गोपालगंज जिले में साइबर कैफे से सरकारी मोहर व स्टाम्प बरामद किया गया हैं . गोपालगंज के बैकुंठपुर में जिला प्रशासन ने एक साइबर कैफे में छापेमारी कर सरकारी विभागों से संबंधित संदिग्ध मोहर, स्टांप और दस्तावेज बरामद किए हैं. इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. प्रशासन को आशांका है कि इन मोहरों और दस्तावेजों का इस्तेमाल फर्जी कागज तैयार करने के लिए किया जा रहा था. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने संयुक्त रूप से जांच शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के अनुसार सदर SDM अनिल कुमार को शिकायत मिली थी कि बैकुंठपुर स्थित एख साइबर कैफे में सरकारी अधिकारियों के हस्ताक्षर, मोहर और स्टांप का दुरुपयोग कर फर्जी दस्तावेज बनाए जा रहे हैं. शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए साइबर कैफे पर छापेमारी की. जांच के दौरान कई आपत्तिजनक और संदिग्ध सामग्री बरामद होने की बात सामने आई है.
छापेमारी के दौरान आंगनबाड़ी, सांख्यिकी विभाग समेत कई सरकारी कार्यालयों से जुड़ी मोहरें, स्टांप और विभीन्न प्रकार के दस्तावेज जब्त किए गए. अधिकारियों का कहना है कि बरामद सामग्री की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनका अपयोग किस उद्देश्य से किया जा रहा था और क्या इनके जरिए किसी प्रकार की धोखाधड़ी या जालसाजी को अंजाम दिया गया है.
कार्रवाई के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने साइबर कैफे संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं, सदर SDM अनिल कुमार ने बताया कि छापेमारी में कुछ संदिग्ध सामान बरामद हुआ है, जिसकी विस्तृत जांच की जा रही है. जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.
.jpg)