झारखंड बजट सत्र की शुरुआत आज से, 24 फरवरी को वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर पेश करेंगे 'अबुआ दिशोम बजट'

News Ranchi Mail
0
                                                                           

झारखंड का बजट सत्र आज यानी बुधवार (18 फरवरी) से शुरू हो रहा है. आज राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के अभिभाषण से बजट सत्र की विधिवत शुरूआत होगी. जानकारी के मुताबिक, कल यानी 19 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव लाया जाएगा. वहीं 20 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2025-26 की तृतीय अनुपूरक व्यय विवरणी पेश की जाएगी, जबकि 23 फरवरी को उसपर चर्चा प्रस्तावित है. 24 फरवरी को वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर वित्तीय वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश करेंगे. इसे 'अबुआ दिशोम बजट' नाम दिया गया है.
जानकारी के अनुसार, इस बजट सत्र में कुल 17 कार्य दिवस होंगे. 24 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा, जबकि 25 फरवरी को बजट पर सामान्य चर्चा होगी. सत्र का समापन 19 मार्च को गैर-सरकारी संकल्प के साथ होगा. सरकार इस सत्र में अबुआ आवास, मंइयां सम्मान योजना और सर्वजन पेंशन जैसी योजनाओं को उपलब्धि के रूप में प्रस्तुत करेगी. इसके अलावा ग्रामीण विकास, सामाजिक सुरक्षा और आधारभूत संरचना को लेकर नई घोषणाओं की भी संभावना जताई जा रही है.

मुख्यमंत्री सोरेन ने तय की रणनीति
बजट सत्र को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार (17 फरवरी) को सत्ता पक्ष के विधायकों की अहम बैठक करके रणनीति तय की. बैठक में मुख्यमंत्री की ओर से सभी मंत्रियों और विधायकों को सदन में पूरी तैयारी और तथ्यों के साथ उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है. बैठक में सीएम ने स्पष्ट कहा कि विपक्ष द्वारा उठाए जाने वाले हर सवाल का तथ्यात्मक और ठोस जवाब दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि यदि विपक्ष गैरजरूरी मुद्दों को उठाकर सदन की कार्यवाही बाधित करने की कोशिश करेगा तो सरकार भी मजबूती से अपना पक्ष रखेगी.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !