4 हजार में खरीदते थे बैंक खाता, फिर करते थे लाखों की ठगी: बेतिया पुलिस ने छापेमारी कर ठग को दबोचा, मिले 28 ATM और 8 मोबाइल

News Ranchi Mail
0

                                                                         


बेतिया साइबर थाना पुलिस को बड़ी उपलब्धि मिली है. साइबर थाना ने एक साइबर अपराधी को 28 एटीएम कार्ड, आठ मोबाइल, दस सिम कार्ड, पांच बैंक पास बुक और चार चेक बुक के साथ गिरफ्तार किया है.

दरअसल, साइबर अपराध करने वाले इस संगठित अपराध का पुलिस ने खुलासा किया है. साइबर थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि नौतन थाना अंतर्गत एक साइबर अपराधियों का गिरोह बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी साइबर फ्राड का काम कर रहे हैं. सूचना पर बेतिया एसपी शौर्य सुमन ने एक विशेष टीम का गठन किया.

साइबर थाना पुलिस और नौतन थाना पुलिस ने मंगलपुर बाजार में छापेमारी की. साथ ही नौतन स्थित गुप्ता वस्त्रालय में भी छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान दुकान के काउंटर से 28 मोबाइल, आठ मोबाइल, पांच पासबुक, चार चेकबुक और दस सिम बरामद किया गया. साथ ही दुकान मालिक संदीप कुमार को भी गिरफ्तार किया गया.

संदीप कुमार ने साइबर अपराध का जब खुलासा किया तो सभी दंग रह गए. यह गैंग चार या पांच हजार में बैंक अकाउंट और मोबाइल सिम खरीदते हैं. इस अकाउंट में अपने सहयोगी से साइबर ठगी का पैसा मंगाते हैं. अपना सात से आठ प्रतिशत कमीशन रखते हैं. राशि को एटीएम कैश डिपोजिट मशीन से कई अकाउंट में जमा करते है. 

बेतिया पुलिस गिरफ्तार साइबर ठग से पूछताछ कर रही है. गैंग के अन्य सदस्यों के खुलासा होने की संभावना है. पुलिस ने आम लोगों से अपील किया है कि साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in शिकायत करें, ताकि पुलिस अपलोग को मदद कर सकें.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !