फेरीवाला बनकर करते थे रेकी, फिर ज्वेलरी शॉप में डकैती, मधुबनी पुलिस ने यूपी के शातिर गैंग को दबोचा

News Ranchi Mail
0

                                                                       


  

मधुबनी पुलिस ने ज्वेलरी दुकान में चोरी करने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने एक पिस्तौल, 4 कारतूस समेत अन्य हथियार बरामद किया है. पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है और एक फरार हो गया. यह कार्रवाई बेनीपट्टी थाना पुलिस ने की है. 

पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों से पूछताछ कर गिरोह के 5 अन्य सदस्यों की भी पहचान की है. पुलिस अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. गिरफ्तार बदमाश उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले का निवासी है. शातिर की पहचान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिला निवासी रूप सिंह, भोला गोकरन के तौर पर हुई है. 

एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि इन सभी अपराधियों पर यूपी के कई जिलों में दर्जनों केस दर्ज है. ये लोग ठिकाना बदलकर वारदात को अंजाम देते है. जिला में बस स्टैंड स्ट्रेशन के पास या सड़क किनारे तंबू गिराकर रहते हैं. दिन में फेरीवाला का काम कर रेकी करते हैं और रात में वारदात को अंजाम देते है. 

उन्होंने आगे बताया कि इन लोगों को बच्चा चोर के आरोप में लोगों ने पिटाई भी किया था, जिसमें जख्मी हो गया था. समय रहते गैंग को दबोच लिया गया. अन्यथा जिले में बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते थे. 

बताया जा रहा है कि यूपी का शाहजहांपुर जिला के मिलकिया गांव के अधिकांश युवकों की मुख्य पेशा चोरी और लूटपाट ही है. गांव के लोग देश के कई इलाकों में जाकर चोरी लूटपाट करते हैं. बहरहाल, पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है.

    

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !