रांची से दिल्ली जा रहा एयर एंबुलेंस चतरा के जंगलों में क्रैश, ATC से टूटा था संपर्क

News Ranchi Mail
0

                                                                       


    

 झारखंड के चतरा जिले से एक बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आ रही है. रेड बर्ड एविएशन की एक एयर एंबुलेंस, जिसने रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी, सोमवार शाम सिमरिया थाना क्षेत्र के करमाटांड़ गांव के पास जंगलों में क्रैश हो गई. बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम 7 बजकर 34 मिनट से विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क अचानक टूट गया था. संपर्क कटने के बाद से ही विमान की तलाश की जारी थी. हालांकि, अब दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि हुई है.

बताया जा रहा है कि रांची से मरीज समेत 7 लोगों को लेकर दिल्ली रेड बर्ड की एयर एंबुलेंस जा रही थी. रांची उड़ान भरते ही विमान कुछ देर के बाद लापता हो गया. 23 फरवरी, 2026 दिन सोमवार को दोपहर 1 बजकर 37 मिनट पर रवाना हुई एक एयर एंबुलेंस दिल्ली पहुंचने से पहले ही हादसे का शिकार हो गई. इस विमान को सोमवार की शाम 4 बजकर 30 मिनट पर दिल्ली लैंड करना था. मगर, बीच रास्ते में ही इसका संपर्क टूट गया और हादसे का शिकार हो गया.

जानकारी के अनुसार, विमान में कुल 7 लोग सवार थे, जिनमें 1 मरीज, 2 चिकित्सा कर्मी, 2 मरीज के परिजन, 2 - मुख्य पायलट और को-पायलट शामिल हैं. वहीं, क्रैश की जानकारी मिलते ही चतरा जिला प्रशासन और लोकल पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं. घने जंगल होने की वजह से बचाव अभियान में मुश्किलें आ रही हैं.

बता दें कि एयर एंबुलेंस 41 वर्षीय संजय कुमार नामक मरीज को लेकर जा रही थी. संजय कुमार जल जाने की वजह से गंभीर स्थिति में थे. उन्हें एयर एंबुलेंस से ले जाया जा रहा था. उनके अलावा एयर एंबुलेंस पर सवार छह लोगों में रितेश कुमार, सचिन कुमार मिश्रा, विकास कुमार गुप्ता, अर्चना देवी और ध्रुव कुमार शामिल किसी के भी बचने की संभावना नहीं है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !