चतरा एयर एंबुलेंस हादसा: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने जताया गहरा दुख, कहा- 'मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि सभी सुरक्षित हों'

News Ranchi Mail
0

                                                                          


झारखंड की राजधानी रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एक निजी चार्टर एंबुलेंस अचानक लापता हो गई है. जानकारी के अनुसार, विमान ने सोमवार शाम को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी. दिल्ली पहुंचने से पहले ही चतरा के जंगल में क्रैश हो गया. इस हादसे पर झारखंड के हेल्थ मिनिस्टर इरफान अंसारी ने गहरा दुख जताया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया और लिखा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि सभी सुरक्षित हों.

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की प्रतिक्रिया
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि इस दर्दनाक खबर ने मुझे झकझोर कर रख दिया है. पांच जिंदगियां दांव पर हैं. मैंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई और हर संभव संसाधन लगाने का निर्देश दिया है. हमारी प्राथमिकता सभी यात्रियों की सुरक्षित बरामदगी है. मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि सभी सुरक्षित हों और जल्द से जल्द राहत और बचाव कार्य सफल हो. राज्य सरकार पूरी गंभीरता के साथ स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

वहीं, बताया जा रहा है कि एंबुलेंस विमान में मरीज और मेडिकल टीम समेत कुल 7 लोग सवार थे. उड़ान के कुछ समय बाद मौसम खराब हो गया, जिसके बाद एटीसी से संपर्क टूट गया. प्रारंभिक सूचना के अनुसार विमान की आखिरी लोकेशन लातेहार और पलामू के बीच जंगल क्षेत्र के ऊपर बताई जा रही है.

घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय प्रशासन अलर्ट पर हैं. संभावित क्षेत्र में खोज और राहत अभियान तेज कर दिया गया है. अभी तक आधिकारिक रूप से किसी प्रकार की पुष्टि नहीं की गई है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !