मोकामा में वर्चस्व की जंगः अनंत सिंह और सूरजभान सिंह के समर्थक फिर भिड़े, एक युवक घायल

News Ranchi Mail
0

                                                                         


      

पटना की मोकामा विधानसभा क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां विधायक अनंत सिंह और पूर्व सांसद सूरजभान के समर्थकों के बीच झड़प हो गई. बताया जा रहा है कि वर्चस्व को लेकर दोनो पक्षों के बीच लड़ाई हो गई. इस झगड़े में एक युवक के घायल होने की बात कही जा रही है. जख्मी युवक अनंत सिंह का समर्थक बताया जा रहा है. उसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है. कहा जा रहा है कि रविवार (22 फरवरी) को पंडारक बाजार के एनएच स्टेशन रोड पर अनंत सिंह और सूरजभान सिंह के समर्थक एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए और नारेबाजी करने लगे. इससे गहमा-गहमी बढ़ गई. घटना का कारण कुश्ती के अखाड़े का विवाद बताया जा रहा है.

इस घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि रविवार (22 फरवरी) की शाम साढ़े चार बजे विधायक अनंत सिंह का समर्थक सुमित सिंह थाना में हाजिरी लगाकर अपने पड़ोसी माधव खन्ना के घर पहुंचा और गाली गलौज करने लगा. इस पर माधव खन्ना और उनके परिजनों ने सुमित सिंह से मारपीट की.

घटना में सुमित सिंह को गहरी चोट लगी है. घटना की सूचना मिलने पर पंडारक पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पंडारक थानाध्यक्ष नवनीत राय ने बताया कि घटना मामूली विवाद को लेकर हुई है. सूचना के बाद पुलिस तुरंत मौके पहुंची. पीड़ित के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पंडारक में पुलिस गश्ती बढ़ा दी गई है.

थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक के स्वजन इस हमले के पीछे सूरजभान सिंह के रिश्तेदारों समेत अन्य लोगों पर आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने स्पष्ट किया कि पीड़ित पक्ष की ओर से लिखित आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !