सोशल मीडिया पर 'फॉलोअर्स' बढ़ाने का चक्कर, 'मोहम्मद दीपक' धमकी मामले में मोतिहारी पुलिस का बड़ा खुलासा

News Ranchi Mail
0

                                          


 सोशल मीडिया पर 'मोहम्मद दीपक' के नाम से चर्चित उत्तराखंड के दीपक कुमार को थप्पड़ मारने की धमकी देने वाले आरोपी को मोतिहारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, गिरफ्तार होने से पहले उत्कर्ष ने माफी भी मांगा था. मोतिहारी निवासी आरोपी उत्कर्ष कुमार ने उन्हें थप्पड़ मारने वाले को दो लाख रुपये का इनाम देने का भी ऐलान किया था. जांच में खुलासा हुआ कि यह पूरी साजिश महज सोशल मीडिया पर 'व्यूज' और 'फॉलोअर्स' बढ़ाने के लिए रची गई थी.

बता दें कि उत्तराखंड के कोटद्वार निवासी दीपक कुमार हाल ही में एक बुजुर्ग मुस्लिम दुकानदार की मदद करने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे. इसके बाद दीपक कुमार ने पौड़ी गढ़वाल पुलिस से शिकायत की कि एक युवक सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ नफरत फैला रहा है. उन्हें मारने की धमकी दे रहा है. दीपक की शिकायत पर 8 फरवरी को कोटद्वार थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके बाद आज छतौनी थाना ने आरोपी उत्कर्ष सिंह को गिरफ्तार कर थाना पर लाई है.

आरोपी उत्कर्ष ने पूछताछ के दौरान जो खुलासा किया वह चौंकाने वाला है. उसने पुलिस को बताया कि उसके सोशल मीडिया पेज की 'रीच' कम हो रही थी. वहीं दूसरी ओर दीपक कुमार (मोहम्मद दीपक) से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे थे, इसलिए उसने जानबूझकर इस तरह का वीडियो बनाया. उत्कर्ष ने कहा कि उसने केवल फॉलोअर्स बढ़ाने और सुर्खियों में आने के लिए दीपक को 'देश का दुश्मन' बताया और थप्पड़ मारने वाले को इनाम देने की घोषणा की.

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !