झारखंड टूरिज्म का नया चेहरा होंगे महेंद्र सिंह धोनी, राज्य को मिलेगी नई पहचान

News Ranchi Mail
0

                                                                                 


भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब झारखंड पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार हैं. झारखंड पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए धोनी ने ब्रांड एंबेसडर बनने की हामी भर दी है. सबसे खास बात यह है कि धोनी इसके लिए कोई फीस नहीं लेंगे. झारखंड सरकार ने एमएस धोनी को झारखंड टूरिज्म ब्रांड एंबेसडर बनाया है.

दरअसल, रांची की मिट्टी में पाल बड़ा एक लड़का जिसके हाथों में बल्ला था और आंखों में दुनिया फतह करने का सपना. अपने बल्ले, कीपिंग ग्लव्स और कैप्टनशिप से न सिर्फ देश के लिए वर्ल्ड कप जीता बल्कि दुनिया के क्रिकेट फैंस के दिल में भी राज करने लगा. 

कामयाबी की बुलंदियों को छूने के बाद आज भी महेंद्र सिंह धोनी झारखंड के लिए अपना माही है, क्योंकि जब अपनी मिट्टी की बात आई तो इस कमर्शियल वर्ल्ड में अपनी शोहरत अपनी कीमत को बाजू रख कर फ्री में माही ने झारखंड पर्यटन का ब्रांड एंबेसडर बनने की हामी भर दी.

नेतरहाट की वादियां बेतला का इतिहास, हुंडरू का झरना राजगीर पारस देवघर और वह जगह जहां झारखंड की आत्मा बसती है इन तमाम पर्यटन स्थलों को कैप्टन कूल कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी पर्यटकों के बीच तारीफ करते नजर आएंगे. महेंद्र सिंह धोनी यह बताएंगे कि झारखंड जैसे छोटे राज्यों से निकाला यह महान शख्स उसे राज्य से आता है जो सिर्फ नशे में नहीं बल्कि दिलों में बसता है.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !