मुजफ्फरपुर से लव जिहाद का एक मामला सामने आया है. यहां रहने वाले एक मुस्लिम युवक ने फेसबुक पर हिंदू लड़के के नाम से बंगाल की एक शादीशुदा महिला को अपने प्रेमजाल में फंसाया और फिर मुजफ्फरपुर बुलाकर उसका दुष्कर्म किया. पीड़ित महिला बेहोशी की हालत में मिली. आरोपी का नाम शहबाज बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी शहबाज ने फेसबुक पर समीर राज के नाम से अकाउंट बनाकर बंगाल की शादीशुदा महिला को प्रेमजाल में फंसाया था.
पीड़िता जब उसके (शहबाज) के झांसे में आकर उससे मिलने मुजफ्फरपुर आ गई. आरोपी अपनी कार में बिठाकर उसे घूमता रहा और फिर एक रूम में ले जाकर रेप किया. इसके बाद बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गया. पीड़िता को SKMCH मे भर्ती कराया गया है. वहीं पुलिस ने भी इस मामले की जांच शुरू कर दी है. महिला ने पुलिस को दिए फर्द बयान मे कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं.
पीड़िता के बयान से चौंकाने वाले खुलासे
पीड़िता के बयान के अनुसार, वह पश्चिम बंगाल के नदिया जिले की रहने वाली है और शादीशुदा है. उसका एक 8 साल का बेटा भी है. पीड़िता के अनुसार, समीर राज नाम के युवक से पिछले दिनों उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई थी. उस युवक के साथ वह एक बार घूमने भी गई थी. 14 फरवरी को वह अपने बेटे के साथ मुजफ्फरपुर आई और समीर को फोन किया. समीर उसे गाड़ी से स्टेशन लेने आया. जब उसने (महिला) उसे अपने घर ले जाने को कहा तो वो (आरोपी) घुमाता रहा. इसके उसने वापस स्टेशन छोड़ने की बात कही तो वो उसके बेटे को अपने ड्राइवर के पास छोड़ दिया और महिला को लेकर गाड़ी से घूमता रहा और हैवानियत करता रहा.
आरोपी ने महिला के पति से भी पैसे मांगे
इस दौरान समीर के ड्राइवर ने महिला को बताया कि समीर का असली नाम शहबाज है और वो शादीशुदा है. इसे सुनकर ये दंग रह गई. इस दौरान समीर उर्फ शहबाज ने उसके बेटे को ड्राइवर के पास छोड़कर महिला को एक कमरे मे ले गया और फिर से रेप किया. महिला के अनुसार समीर उर्फ शहबाज ने उसे बंधक बना लिया था और उसके पति से 10 हजार रुपये भी मंगाए. जब उसे होश आया तो वो अपने बच्चे के साथ एक निजी अस्पताल में थी, जहां से उसे SKMCH में भर्ती कराया गया.
पुलिस ने आरोपी शहबाज को धरा
वहीं इस पूरे मामले को लेकर सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि 17 फरवरी को सूचना मिली थी कि SKMCH में एक शादीशुदा महिला बेहोशी अवस्था आई है. उससे जब बात की गई तो उसने अपना पता बंगाल का बताया. महिला और आरोपी युवक के बीच प्रेम-सम्बन्ध की बात सामने आई है. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को बखरी से गिरफ्तार कर लिया है. उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. वहीं महिला के पति भी पहुंच चुके हैं.
