पटना जिले के पश्चिम क्षेत्र में सक्रिय दया दुबे गैंग के मुख्य सरगना दया दुबे समेत तीन अपराधी को बिहटा थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान बिहटा थानाक्षेत्र के महुआर गांव निवासी विश्वनाथ दुबे का 25 वर्ष से पुत्र दया दुबे, लई गांव निवासी आशुतोष शर्मा का पुत्र ओम सिंह उर्फ यथार्थ सिंह, राम तेरी गंगा निवासी संदीप कुमार का पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ अभी जबकि रानीतालाब थानाक्षेत्र के गौना गांव निवासी सरोज कुमार का पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक देशी पिस्टल ,10 जिंदा कारतूस और 5 मोबाइल फोन बरामद किया है.
रंगदारी और फायरिंग का मामला
पूरे मामले पर पटना पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पटना पश्चिम क्षेत्र में बिहटा, नौबतपुर, पालीगंज इलाके में दया दुबे गैंग काफी सक्रियता है और इस गैंग का काम था रंगदारी वसूलना. रंगदारी नहीं देने पर हत्या, फायरिंग जैसी घटना को अंजाम दिया जाता था. इसी के तहत बिहटा थाना में एक महिला का मामा रंगदारी और फायरिंग जैसे मामले को लेकर आया था. पुलिस ने पहले इस गैंग के चार सदस्य को गिरफ्तार किया. फिर उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया और कल रात्रि में मुख्य सरगना दया दुबे को बक्सर से गिरफ्तार किया.
दया दुबे से पूछताछ के बाद उसके तीन अन्य साथी को भी गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से एक देसी कट्टा, एक पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस और पांच मोबाइल फोन बरामद किया गया. गिरफ्तार किए गए चारों अपराधियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच करने पर यह खुलासा हुआ कि गिरफ्तार दया दुबे और अभिषेक के खिलाफ पटना और भोजपुर जिलों में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें विशेष रूप से हत्या और रंगदारी जैसे आरोप शामिल हैं. फिलहाल, पुलिस ने पूरे गिरोह को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें इसका सरगना और उसके सभी साथी शामिल हैं.
.jpg)